हत्या, हत्या के प्रयास सहित छह अपराधों में शामिल आरोपी एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

इंदौर. किला मैदान रोड स्थित सीटीसी ग्राउंड के पास क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की गई है. जब्त ड्रग्स और बाइक की कीमत करीब 2.20 लाख रुपए है. आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम 23 अक्टूबर को संदिग्धों की तलाश में निकली थी. इसी दौरान सीटीसी ग्राउंड के पास काले रंग की हीरो होंडा शाइन बाइक पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. बाइक में लगे बैग की तलाशी लेने पर उसमें 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली. आरोपी की पहचान श्याम बैरागी उम्र 46 साल, निवासी छत्रीपुरा, इंदौर के रूप में हुई. वह छठी तक पढ़ा है और ड्राइवर का काम करता है. श्याम बैरागी के खिलाफ वर्ष 2005 से 2014 के बीच मारपीट, धमकाने, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के मामले दर्ज हुए हैं. इसके अलावा वर्ष 2026 में राऊ थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू की है. मामले में डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से एमडी ड्रग्स के स्रोत और उससे जुड़े सप्लायर नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

यातायात बाधित करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर. शहर में यातायात बाधित होने और अवैध पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन हटवाए. गलत दिशा में वाहन चलाने पर ऑनलाइन चालान भी बनाया. 24 अक्टूबर को यातायात हेल्पलाइन और ट्रैफिक साथी एप पर मिलीं 15 शिकायतों का निराकरण किया. कोई भी शिकायत लंबित […]

You May Like