जबलपुर: कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाला लाजपत राय वार्ड में लगभग 80 लाख की लागत से विभिन्न सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।निर्माण कार्य के अंतर्गत जग्गी बिल्डिंग से चंपा नगर तक की सड़क, आदर्श नगर से क्षीरसागर तक की सड़क, विश्वकर्मा मोहल्ले की विभिन्न सड़कें तथा वार्ड की अन्य आवश्यक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इन सड़कों के बन जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद सावित्री शाह, डॉ. कमल विश्वास, दशरथ पटेल, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, रंजना दुबे, महेंद्र पटेल, रानी पटेल एवं उदिप रील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की सौगात के लिए कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के प्रति आभार व्यक्त किया।
