चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलेनी के पास शुक्रवार शाम चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक अंशू भार्गव 20 वर्षीय निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी, एक शॉप में काम करते हुए प्राइवेट पढ़ाई कर रहा था, उसके पिता चंद्रकात का डेढ़ माह पूर्व एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते वह बेड रेस्ट पर है।

शुक्रवार शाम पांच बजे वह पिता के लिए बिस्कुट लेने समीप ही दुकान जा रहा था तभी रास्ते में हर्ष दुबे और दीपक मिश्रा अन्य दो साथियों के साथ पहुंचा और पूर्व में हुए विवाद झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा गया कि आरोपियों ने चाकुओं से अंशू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, सीने में गंभीर चोटेंं आ गई और उसकी मौत हो गई जिसके बाद आरोपी भाग गए। बाद में अंशू को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

माफी मंगवाई पर नहीं माना, कत्ल कर लिया बदला- मृतक के चाचा श्रीकांत भागर्व ने बताया कि पूर्व में भतीजे अंशू का क्षेत्र में रहने वाले गुड्डा दुबे से शराबखोरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बचाव में भतीजे ने ईट मार दी थी। बाद में समझौता हो गया था। भतीजे से माफी भी मंगवाई थी लेकिन गुड्डा का बेटा मन में बदला लेने की ठान लिया था। शुक्रवार को गुड्डा के बेटे हर्ष ने दीपक मिश्रा व अन्य दो के साथ मिलकर भतीजे को चाकू मार हत्या कर दी।

Next Post

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर भीषण विस्फोट

Sat Nov 15 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर शुक्रवार रात को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे दहशत फैल गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह वही पुलिस स्टेशन है जिसने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसके बाद एक […]

You May Like