
ब्यावरा। स्थानीय सिविल अस्पताल में कायाकल्प टीम द्वारा निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा तथा व्यवस्थाओं में हुए सुधारों के बारे में विस्तार से जाना.
सिविल अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम के सदस्यों ने क्रमवार बारी-बारी से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. अधीक्षक रुम में स्टॉफ सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में हुए सुधार के बारे में जानकारी लेते हुए धरातल पर उसको देखा.
विभिन्न वार्डो, पीआईसीयू, एनआरसी, ओटी आदि जगहों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साफ-सफाई, पेयजल आदि के प्रबंध की जानकारी ली. अस्पताल प्रबंधन द्वारा व्यवस्थाओं में किए गये सुधार, मरीजों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई.
