खजुराहो: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो स्थित प्राचीन मतंगेश्वर मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो के बस स्टॉप पहुँचे, जहाँ उनकी मुलाकात कॉलेज की छात्राओं से हुई।
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, करियर और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने की प्रेरणा दी।मुख्यमंत्री की इस सहज मुलाकात से छात्राएँ उत्साहित दिखाई दीं और उन्होंने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव भी सहज रूप से साझा किए।
