कैरोसिन डालकर पत्नी को जलाने वाले को सश्रम कारावास

सतना: गरम खाना नहीं देने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे कैरोसिन डालकर जलाने वाले को अदालत ने पांच वर्ष सश्रम कारावास के साथ 15 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय सत्र न्यायाधीश सतना ने अभियुक्त ओमप्रकाश विश्वकर्मा पिता रामलाल विश्वकर्मा (41) निवासी ग्राम इटौर, थाना कोटर को आहत खुशबू विश्वकर्मां की मृत्यु कारित करने के प्रयास का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर 5 वर्षं के सश्रम कारावास एवं 15000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामले में राज्य की ओर से लोक अभियोजक /शासकीय अभिभाषक रमेश मिश्रा (जीपी) ने पैरवी की है। उन्होंने बताया, 9 फरवरी 2022 को आहत खुशबू विश्वकर्मा के पति ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने रात 10 बजे अपनी पत्नी को गरम खाना बनाकर न देने के विवाद पर उसके साथ मारपीट की तथा उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे आहत के पेट, गर्दन व हाथ जल गए। आहत को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सतना में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान आहत खुशबू विश्वकर्मा तथा उसके माता-पिता शकुंतला विश्वकर्मा, प्रभुनाथ विश्वकर्मा एवं मामा राजेश विश्वकर्मा के कथन लिए गए और चिकित्सक से क्वेरी किए जाने पर चिकित्सक द्वारा चोटें गम्भीर प्रकृति की होने एवं समय पर आग न बुझाए जाने की स्थिति में आहत की मृत्यु हो सकने का अभिमत दिए जाने पर अभियुक्त ओमप्रकाश विश्वकमाज़् के विरुद्ध थाना कोटर में अपराध क्रमांक 57/2022 में आईपीसी की धारा 326 एवं 307 का प्रथम सूचना प्रतिवेदन पंजीबद्ध किया गया।

अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ कर उसका मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया। अनुसंधान में प्रकट तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या अपराध प्रमाणित पाए जाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सतना अदिती कुमार शर्मा की न्यायालय में अभियोगपत्र प्रस्तुत किया गया। जहां से उपार्पित होकर इस न्यायालय को विचारण के लिए प्राप्त हुआ। विचारण पर धारा 307 आईपीसी का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दंडित किया गया है।

Next Post

बैट्री चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sun Jan 25 , 2026
सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने बैट्री चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे कार्रवाही के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पंजाबी कॉलोनी निवासी किशन अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 23 जनवरी को उनकी बैट्री […]

You May Like