इंदौर: शहर और बायपास क्षेत्र के ढाबों पर आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर खुले में शराब पीने और बिना अनुमति शराब परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. विभाग ने अलग-अलग ढाबों पर जांच के दौरान 23 प्रकरण दर्ज किए.आबकारी विभाग की टीम ने रिंग रोड और बायपास क्षेत्र के कई ढाबों पर दबिश दी. जांच के दौरान कुछ स्थानों पर लोग खुले में शराब पीते मिले, जबकि ढाबा संचालकों द्वारा भी नियमों का उल्लंघन पाया.
कार्रवाई में 23 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए. रिंग रोड स्थित पप्पू ढाबे पर पांच, बायपास के ग्रिलीशियस ढाबे पर चार तथा अर्बन तड़का और सफारी ढाबे पर चार प्रकरण दर्ज किए. इसके अलावा भोई मोहल्ला क्षेत्र के मेट्रो ढाबा, पंजतारा ढाबा, गामा दा ढाबा और चस्का ढाबा पर कार्रवाई करते हुए 10 प्रकरण बनाए. आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
