किराना व्यवसायी की हत्या में रुपयों के लेनदेन का शक, डायरी खोलेगी आरोपियों के राज

भोपाल। बैरसिया थाना पुलिस किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है. हत्या के मामले में पुलिस की शुरूआती जांच में लाखों रूपए के लेनदेन को लेकर आशंका जाहिर हो रही है. पुलिस को रूपए के हिसाब की एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें कई लोगों के नाम लिखे हैं. पुलिसल कुछ संदेहियों से अबतक पूछताछ भी कर चुकी है. पुलिस का अनुमान है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी संभव है.

किराना व्यापारी मोहम्मद हनीफ की हत्या करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक हनीफ की दुकान से हिसाब की एक डायरी पुलिस को बरामद हुई है, जिसमें लाखों रूपए के लेनदेन का जिक्र है. मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने भी रूपए के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस ने अब संबंधित डायरी को अपने कब्जे में लिया है. घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से भी पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान करना चुनौती बना है.

बताया जा रहा है कि व्यापारी मोहम्मद हनीफ को बुधवार को एक फोन आया था. वह घर से कुछ देर में वापस आने की बात कहकर निकले थे. इस दौरान शाम के समय उनकी हत्या की जानकारी परिजनों को लगी. लोगों की सूचना में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. हनीफ की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है. पूरे मामले की जांच जारी है.

वीरेन्द्र सेन, थाना प्रभारी- बैरसिया

Next Post

लव जिहाद का मामला: तीन नाबालिग सहेलियों का धर्म परिवर्तन कर निकाह, फिर महीनों तक दुष्कर्म

Thu Apr 16 , 2026
अशोकनगर। जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म कर उकना धर्म परिवर्तन किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, तो वहीं घटना के बाद हिन्दू संगठनों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। […]

You May Like