जेयू में परीक्षाएं शुरू, चार नकलची पकड़े

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में आज चार नकलची इंदरगढ़ के पीजी कॉलेज में पकड़े गए। यह चारों छात्र नकल से पेपर हल कर रहे थे। जीवाजी विश्वविद्यालय की आज एमए, एमएससी, एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हुई हैं। इन परीक्षाओं मैं नकल पर अंकुश लगाने के लिए दो दल मुरैना और दतिया भेजे गए। पीआरओ डॉक्टर विमलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जीवाजी विद्यालय के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की आज परीक्षाएं प्रारंभ हुई है। इन परीक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम में दो उड़न दस्ते मुरैना और दतिया भेजें जहां उड़न दस्ते ने परीक्षाओं में जांच की और और इंदरगढ़ पीजी कॉलेज में नकल करते हुए चार लोगों को पकड़ा। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा में लगातार नकल विरोधी उड़नदस्ते भेजे जाएंगे।

Next Post

प्रेमी युगल का पेड़ में लटका मिला शव 

Sat Nov 29 , 2025
सीधी। आम के पेंड़ में फांसी के फंदे में प्रेमी युगल का शव आज सुबह लटकता देखकर भुईमाड़ थाना क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आम के पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही रस्सी से लटके हुए थे। मृतकों की पहचान अमरकेश साहू पिता रोशनलाल […]

You May Like