प्रेमी युगल का पेड़ में लटका मिला शव 

सीधी। आम के पेंड़ में फांसी के फंदे में प्रेमी युगल का शव आज सुबह लटकता देखकर भुईमाड़ थाना क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आम के पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही रस्सी से लटके हुए थे। मृतकों की पहचान अमरकेश साहू पिता रोशनलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी तेलियान मोहल्ला भुईमाड़ तथा संगीता यादव पिता काशी प्रसाद यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कठौतिया भुईमाड़ के रूप में हुई। दोनों के शव एक ही नायलॉन की रस्सी से लटके मिले, जिसे देखकर परिजन हतप्रभ रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को नीचे उतरवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। घटनास्थल युवक के घर से मात्र 50 मीटर तथा युवती के घर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बताया गया है। परिजनों के अनुसार अमरकेश की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। वहीं मृतका संगीता के पिता काशी प्रसाद यादव ने बताया कि संगीता रात लगभग 12 बजे घर से निकली थी। रातभर तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका। रात लगभग 3 बजे अमरकेश को देखा गया, लेकिन संगीता कहीं नहीं मिली। सुबह करीब 6.30 बजे स्थानीय निवासी रामसखा साहू द्वारा दोनों के पेड़ पर लटके होने की सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना मौत का कारण, गौरिहार में 51 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

Sat Nov 29 , 2025
छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सचहरी में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें गांव के 51 वर्षीय किसान सुरेंद्र बेड़िया की जान चली गई। बताया गया कि सुरेंद्र खेती-किसानी का काम करते थे और शुक्रवार को ट्रैक्टर से किसी काम से गौरिहार बाजार गए थे। शाम को घर […]

You May Like