मारूति वैन से अवैध हथियार बरामद

सागर। सागर जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन पुलिस ने दो पिस्टल, चार जिंदा राउंड, दो चाकू एवं वाहन जप्त किए गए है।थाना प्रभारी सिविल लाइन जिला सागर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गिरधारीपुरम तिराहा, आरटीओ रोड, ग्राम पथरिया जाट के पास एक सफेद रंग की कार में अवैध हथियार लेकर व्यक्ति जा रहा है।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा त्वरित पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मारूति वैन क्रमांक MP 15 A 3204 आती दिखी, जिसे पुलिस देखकर वाहन रोका गया। वाहन से एक व्यक्ति उतरकर भागा, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से02 पिस्टल, 04 जिंदा राउण्ड, 02 चाकू एवं वाहन मारूति वैन MP 15 A 3204 मौके पर जप्त किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी कर अवैध हथियारों को जप्त किया गया।आरोपी विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध थाना सिविल लाइन मे धारा 25(1-B)(B) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Post

श्योपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Tue Dec 9 , 2025
श्योपुर: विजयपुर से इकलौद जा रहे दो बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा विजयपुर कस्बे के नजदीक बारखेड़ा के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक चला रहे 30 वर्षीय प्रमोद शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चेतन माहौर गंभीर रूप […]

You May Like