श्योपुर: विजयपुर से इकलौद जा रहे दो बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा विजयपुर कस्बे के नजदीक बारखेड़ा के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक चला रहे 30 वर्षीय प्रमोद शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चेतन माहौर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतन को तत्काल विजयपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।विजयपुर थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम इकलौद निवासी प्रमोद शाक्य और चेतन माहौर किसी काम से विजयपुर आए थे। वापस अपने गांव लौटते समय बारखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।
