कोरबा वीआईपी रेस्टहाउस में अधिकारियों की शराब पार्टी उजागर, मंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित डीएसपीएम के बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस में विभागीय अधिकारियों द्वारा शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर उद्योग मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में शराब पीते नजर आए। मौके पर खाली शराब की बोतलें, चखना सामग्री और पानी रखे हुए मिले। वहीं रेस्टहाउस के किचन में स्थित फ्रीजर में बियर की बोतलें भी पाई गईं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कोरबा प्रवास के दौरान उनसे मिलने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को सूचना दी कि वीआईपी कक्ष में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे में सिगरेट का धुआं फैला हुआ था और अधिकारी नियमों की अनदेखी करते हुए नशे की हालत में थे। फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

 

Next Post

पलंग से गिरने के बाद 5 माह की बच्ची की मौत

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: रावजी बाजार क्षेत्र में 5 माह की मासूम बच्ची की पलंग से गिरने के बाद मौत हो गई. मंगलवार 14 अप्रैल को घर में गिरने से घायल हुई बच्ची को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 5 दिन इलाज के बाद शनिवार रात उसने दम […]

You May Like