इंदौर: क्राइम ब्रांच ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर 20 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की. ये थार गाड़ी से किसी को डिलीवरी देने जा रहे थे. इनमें दो आरोपी रतलाम औरदो झाबुआ के रहने वाले हैं. प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी को मुुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर थार गाड़ी में ड्रग्स की डिलीवरी देने इंदौर आए हैं. इस पर उन्होंने अपनी टीम को घेराबंदी में लगाया. टीम को देखकर थार गाड़ी में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने गाड़ी अड़ाकर उनको रोक लिया.
उनके नाम यतींद्र उर्फ यतू उर्फ मंजर सेन निवासी झाबुआ, हितेश उर्फ बाबू काले निवासी झाबुआ, नकुल पिता संतोष देसाई निवासी रतलाम और विपिन डागा निवासी रतलाम हैं. पुलिस ने उनके पास से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की. पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और थार गाड़ी भी जब्त की ली. आरोपी रतलाम से एमडी लाकर इंदौर में लोगों को बेचते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उनके कुछ और एजेंटों की तलाश है. इसके चलते छापामार कार्रवाई की जा रही है.
