दतिया के पूर्व सीएमएचओ डॉ. राकेश कुरेले निलंबित

जांच के बाद हो सकता है मामला दर्ज
दतिया: दतिया जिला चिकित्सालय में कार्यरत तत्कालीन सीएमएचओ राकेश करेले पर आरोप है कि उन्होंने जिले में निजी अस्पतालों के पंजीकरण में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी की है और निजी अस्पतालों के मालिकों को मुनाफा पहुंचा है। इस मामले में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुरेले को निलंबित कर दिया गया है।

क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्वालियर संभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि 2022-23 में उनके कार्यकाल में कई निजी अस्पतालों को वास्तविक बिस्तर संख्या से अधिक पंजीयन दिया गया, जिससे गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।फिलहाल डॉ. कुरेले को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्वालियर संभाग के क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में नियत किया गया है, जहां वे जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

Next Post

जीपीएस सिस्टम और हाइड्रेंड पर लगेंगे सीसीटीवी

Mon Feb 24 , 2025
मामला टैंकर से जल वितरण का इंदौर: शहर में निगम ने गर्मी को देखते हुए पानी की समय से निपटने की योजना बना ली है। इसके तहत निगम द्वारा टैंकरों पर जीपीएस सिस्टम लगाएं जाएंगे। वहीं टैंकर भरने के हाइड्रेंड पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही हर टैंकर के निगम […]

You May Like