मामला टैंकर से जल वितरण का
इंदौर: शहर में निगम ने गर्मी को देखते हुए पानी की समय से निपटने की योजना बना ली है। इसके तहत निगम द्वारा टैंकरों पर जीपीएस सिस्टम लगाएं जाएंगे। वहीं टैंकर भरने के हाइड्रेंड पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही हर टैंकर के निगम वर्कशॉप से मॉनिटरिंग होगी।शहर में पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है। इसको देखते हुए निगम ने दो सौ टैंकर से बोरिंग सूखने, नर्मदा लाइन नहीं होने के चलते पानी सप्लाई शुरू कर दिया है। फिलहाल निगम द्वारा शहर के इन क्षेत्रों में पानी दिया जा जा रहा है , जहां पानी की दिक्कत है।
नगर निगम ने आगामी दिनों में गर्मी के साथ अप्रैल, मई और जून के लिए प्लान बना लिया है। इसके तहत पानी चोरी रोकने और बेचने पर अंकुश लगाने के लिए हाइड्रेंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। वही सभी टैंकरों पर जीपीएस सिस्टम लगाएं जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग निगम द्वारा टीम माह के लिए अलग से नियुक्त कंपनी करेगी। कम्पनी रोज निगम आयुक्त से लेकर प्रभारी और महापौर को रिपोर्ट करेगी की पानी कहां कहां और किस समय दिया गया है।
निगम अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि अभी दो सौ टैंकर शुरू हो चुके है। गर्मी बड़ने के साथ पानी की आवश्यकता और बढ़ेगी। टैंकरों की संख्या में इजाफा भी होगा, लेकिन निगम वहीं टेकर लेगा , जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा होगा। साथ निगम के जितने भी हाइड्रेन्ड है , उन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे , ताकि पता चल सके कि कौन से नंबर का टैंकर कब पानी भरा और कितनी ट्रीप ऑफ कहां जल वितरण कर रहा है।
