चावल नरम, गेहूं-चीनी मजबूत, खाद्य तेल-दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं की कीमतों में तेजी रही। खाद्य तेलों और दालों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। चीनी में भी बढ़त देखी गयी।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 76 रिंगिट चढ़कर 4,546 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.46 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत नौ रुपये घटकर 3,855.21 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं के भाव सात रुपये बढ़कर 2,859.58 रुपये प्रति क्विंटल रहे। आटे की कीमत भी 10 रुपये बढ़ी और यह 3,313.25 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 27 रुपये और वनस्पति की 31 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सूरजमुखी तेल 48 रुपये और पाम ऑयल 39 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल 63 रुपये और सोया तेल छह रुपये रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत दो रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मसूर दाल भी 10 रुपये सस्ती हुई। अन्य दालों में तेजी रही। मूंग दाल की औसत कीमत आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। तुअर दाल 15 रुपये और उड़द दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी जबकि चीनी में दो रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

Next Post

एयर इंडिया का ताइवान की स्टारलक्स एयरलाइंस से इंटरलाइन करार

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने ताइवान की स्टारलक्स एयरलाइंस से इंटरलाइन भागीदारी का करार किया है। एयर इंडिया ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते से उसके यात्रियों के लिए एक ही टिकट पर एयर इंडिया और […]

You May Like