बनखेड़ी में भाजपा की संयुक्त बैठक: बूथ की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा

बनखेड़ी। बुधवार शाम जिला प्रभारी अलकेश आर्य का प्रथम बार बनखेड़ी नगर आगमन हुआ, उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक कार्यालय में पार्टी के तीनों मंडलों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय विधायक कार्यालय में आयोजित इस संयुक्त बैठक में बनखेड़ी के तीनों मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन के दौरान जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश साझा किए।

कांग्रेस पर साधा निशाना

जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने कांग्रेस की कार्यशैली और राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज की कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है।

उन्होंने कहा कांग्रेस आज महापुरुषों के सरनेम का उपयोग करके राजनीति कर रही है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई थी। देश के प्रति बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का सहारा लेकर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता अब कांग्रेस की इस ‘सरनेम आधारित’ राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और अब वे इस तरह के छलावे में आने वाली नहीं है।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

बैठक के दौरान अलकेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी समय में क्षेत्र के विकास और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, महेश सोनी, संजीव मालानी, मुकेश सराठे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष भगवती रमेश पटेल, चांदोन मंडल अध्यक्ष पलाश शुक्ला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटेसाहब पटेल, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

Next Post

गर्मी का सितम: छतरपुर में निर्माण कार्यों के बीच श्रमिकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की सीख

Thu Apr 23 , 2026
छतरपुर। जिले के हरपालपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए श्रमिकों को लू से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह पहल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की छतरपुर इकाई द्वारा की गई, […]

You May Like