अरेरा हिल्स में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी फरार

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग के गर्भवती होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान खुलासा हुआ. मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मौके से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक नाबालिग एक स्कूल की छात्रा है. छात्रा के घर के बगल में आरोपी शुभम साहू रहता है. आरोप है कि शुभम ने बीते फरवरी के महीने पहले मौका पाकर छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. हाल ही में छात्रा को जब पेट दर्द की समस्या हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में इलाज के दौरान डाक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने छात्रा से मामले में पूछताछ की तो आरोपी शुभम के बारे में उसने बताया. अरेरा हिल्स थाने में मामले की शिकायत की गई. आरोपी शुभम फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Next Post

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान: सीएम डॉ यादव

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय […]

You May Like