कृषि उपज मण्डी मझगवां का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सतना:कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शनिवार को मझगवां क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कृषि उपज मण्डी मझगवां में स्थापित सेवा सहकारी समिति मर्यादित मझगवां के गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए की गई तौल, कांटे, छन्ना, वारदाने, सर्वेयर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम एपी द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Next Post

रामवन धाम के कार्यक्रम में शामिल हुए शुक्ल

Sun Apr 13 , 2025
सतना:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने सतना जिले के प्रवास के दौरान शनिवार को रामपुर बघेलान में स्थित पवित्र धाम रामवन में हनुमान प्राकटोत्सव के पावन अवसर पर बजरंगबली की प्रतिमा के दर्शन किए एवं आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर सांसद सतना गणेश सिंह, रामपुर बाघेलान विधायक […]

You May Like