शातिर वाहन चोर से चोरी की तीन स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर: थाना डबरा सिटी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की तीन स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त की हैं। वाहन चोर ने डबरा सिटी क्षेत्र से दो बाइक तथा एक दतिया के बड़ोनी क्षेत्र से चोरी की थी। उसने अपना नाम बृजेश सेन पिता कमल सेन उम्र 34 साल निवासी ग्राम काली पहाडी थाना सीहोर जिला शिवपुरी बताया।पकड़े गये संदिग्ध से गहनता से पूछताछ करने पर उसने करीब 10 दिन पहले उक्त मोटर साईकिल ओम गार्डन डबरा से चोरी करना बताया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशादेही पर थाना डबरा सिटी पुलिस ने चोरी की दो और मोटर साइकिलों को जप्त किया जिसमें से एक स्प्लेण्डर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनई-2209 को शांति पैलेस गार्डन डबरा की पार्किंग से चोरी किया था तथा दूसरी स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को थाना बड़ोनी जिला दतिया क्षेत्र के पटवारी फार्म हाउस झांसी-ग्वालियर हाइवे से चोरी किया था। उक्त आरोपी से पुलिस द्वारा कुल 03 चोरी की स्प्लेण्डर मोटर साइकिलों को जप्त कर अन्य अपराधों में चोरी गई मोटर साईकिल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार, 1.07 करोड़ का माल जब्त

Sun Feb 22 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस ने अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के 32 नामजद आरोपियों में से 20 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात कार, एक बाइक, […]

You May Like

Play sound