
जबलपुर। हाईवा में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने वाला हाईवा चालक को बरगी पुलिस ने पकड़ा। हाईवा गिट्टी सहित जप्त किया गया।
बरगी थाना प्रभारी बताया कि बहोरीपार टोल प्लाजा मेन रोड़ पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7109 को रोककर चैक करने पर हाईवा में फुल बॉडी गिट्टी भरी हुई मिली। हाईवा चालक कमलेश यादव पिता रामकुमार यादव 39 वर्ष निवासी ग्राम मनकेड़ी बरगी नगर से हाईवा में लोड गिट्टी के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी तथा हाईवा के कागजात नहीं होना बताते हुये हाईवा के मालिक के कहने पर मानेगांव से हाईवा में गिट्टी भरकर बरगी तरफ बेचने के लिये ले जाना बताया। आरोपी कमलेश यादव के कब्जे से हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7109 मय गिट्टी के जप्त करते हुये आरोपी हाईवा चालक एवं हाईवा के मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
