कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में डाला सिल्वर मेडल, देश का बढ़ाया मान

ग्लास्गो (स्कॉटलैंड),कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे मुकाबलों में वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

राजा मुथुपांडी ने कुल 286 किग्रा वजन उठाकर जीता मेडल

26 वर्षीय राजा मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा वजन उठाते हुए कुल 286 किलोग्राम का शानदार स्कोर बनाया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है।

चोट और संघर्ष के बाद शानदार वापसी

करियर में कोहनी की गंभीर चोट और कई बाधाओं का सामना करने वाले राजा मुथुपांडी की यह वापसी बेहद प्रेरणादायक रही है। मेडल जीतने के बाद उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच विजय शर्मा को दिया है।

Next Post

ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के चीफ के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई और इजरायली बयानों की कड़ी आलोचना की

Mon Jul 27 , 2026
तेहरान,  ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका की तीखी आलोचना की है। उन्होंने यह तीखी प्रतिक्रिया इजरायली पीएम द्वारा इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के मुख्य अभियोजक करीम खान को हटाए जाने के स्वागत और अमेरिकी समर्थन के बाद दी है। अमेरिकी और […]

You May Like