गांव में अजगर दिखने से फैली सनसनी

सीहोर. जिले के हीरापुर पारुआ क्षेत्र में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया. अजगर लगभग 9 फीट लंबा बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर अहमदपुर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद सेे अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ा है. जानकारी के अनुसार बारिश के सीजन में अजगर निकलने की यह सीहोर जिले में दूसरी घटना है । इससे पहले बुधनी क्षेत्र में भी एक अजगर खेत में देखा गया था जिसे वन विभाग ने रेस्क्यू करके घने जंगल में छोड़ दिया था आज इस सीजन में यह दूसरा मौका है जब सीहोर जिले में अजगर दिखा है आज जब ग्राम में अजगर दिखा तो लोगों में डर के साथ उसे देखने की उत्सुकता भी देखी जा रही थी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे और अजगर को देख रहे थे इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना बंद विभाग टीम को दी और वन विभाग में मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है.

 

Next Post

बारिश की झड़ी, आज से चार सितम्बर तक सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: शुक्रवार को सुबह से मौसम की रंगत बदली रही। बादलों का आसमान पर डेरा रहा। बारिश की झडी लगी रही कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बदरा बरसे। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला है। दोपहर से शुरू हुआ बारिश का […]

You May Like