जबलपुर: शुक्रवार को सुबह से मौसम की रंगत बदली रही। बादलों का आसमान पर डेरा रहा। बारिश की झडी लगी रही कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बदरा बरसे। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला है। दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रूककर कर रात तक जारी रहा।
इसके साथ ही आज से चार सितम्बर तक सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। चौबीस घंटे में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही मासनूस सीजन में 34.7 इंच बारिश का आकड़ा पहुंच चुका है। 882.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में मानसून ट्रफ़, सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होकर पूर्व- दक्षिण- पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ खाड़ी तक विस्तृत है।
पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और संलग्न बांग्लादेश के ऊपर, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण- पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों एवं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
