सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के ने बडिय़ाखेड़ी स्थित एमएसएमई औद्योगिक ईकाइयों व खोखरी स्थित दीपक फास्टनर्स ईकाई का निरीक्षण किया.
उन्होंने इन इकाइयों में चल रही उत्पादन प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की प्रक्रिया को समझा और इकाई प्रतिनिधियों से इकाई के कार्यों, श्रमिकों की जानकरी एवं उद्योग संचालन के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने उद्योग संचालन में आ रही समस्याओं के संबन्ध में उद्योगपतियों से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए.
बडिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई इकाइयों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के ने विभिन्न उद्योगों का निरीक्षण किया एवं उद्योगपतियों से चर्चा की. उन्होंने मेसर्स जगदंबे पाइप एंटरप्राइजेज, मेसर्स उपाध्याय मसाला, मेसर्स युवन कॉर्पोरेशन, मेसर्स भुवन इंडस्ट्रीज और मेसर्स ओम बचावर इंडस्ट्रीज ओम थर्माकोल का भ्रमण किया.
खोखरी स्थित दीपक फास्टनर्स इकाई के निरीक्षण दौरान कलेक्टर बालागुरू के को इकाई के संचालक कार्तिकेयन जयपाल ने इकाई की उत्पादन प्रक्रिया एवं उत्पादों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने उद्योगपतियों के प्रयासों की सराहना की और गुणवत्ता तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया. निरीक्षण के दौरान उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा एवं एमपीआईडीसी के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे.
