जबलपुर:मझगवां थाना क्षेत्र में दरिंदें ने घर में घुसकर एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओंं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी शुक्रवार सुबह खेत गए थे घर मेें बेटी और बेटा था। दंपत्ति के खेत जाने के बाद बेटा स्कूल चला गया।
16 वर्षीय बेटी घर में थी जब वह सुबह दस बजे बीडी पत्ता काट रही थी तभी गांव में रहने वाला मोहित पटैल पहुंचा और जबरदस्ती उसे कमरे मेें ले गया और दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया इसके बाद डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाये इसी बीच किशोरी का पिता आ गया तो वह पीछे के दरवाजे से भाग गया। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
