अमेरिकी F-35 को राफेल ने दिखाई औकात!

फिनलैंड में अटलांटिक ट्राइडेंट 2025 अभ्यास के दौरान फ्रेंच राफेल जेट ने अमेरिकी F-35 पर ‘किल लॉक’ हासिल किया। ये जीत नाटो में हलचल मचाने वाली है और भारत के लिए भी अहम मानी जा रही है।

फिनलैंड के आसमान में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने दुनिया भर के सैन्य विशेषज्ञों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फ्रांस के राफेल फाइटर जेट ने अमेरिकी F-35 लाइटनिंग II को डॉगफाइट में मात दे दी। इस दौरान राफेल ने उस पर ‘किल लॉक’ हासिल कर लिया। इसका मतलब ये है कि राफेल ने F-35 को मिसाइल के निशाने पर ला दिया था, जिससे वो बच नहीं सकता था। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि F-35 को पांचवीं पीढ़ी का दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट कहा जाता है। वहीं राफेल 4.5 जेनरेशन का जेट माना जाता है। लेकिन अपनी मैन्यूवरिंग के दम पर उसने दिखा दिया कि नजदीकी हवाई मुकाबले में वो किसी से कम नहीं है।

दो हफ्ते का युद्धाभ्यास

ये मुकाबला अटलांटिक ट्राइडेंट 25 नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के दौरान देखा गया। 16 से 27 जून 2025 तक चले इस अभ्यास की मेजबानी फिनलैंड द्वारा की गई थी। इसमे खास बात ये रही कि पहली बार यह अभ्यास अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के बाहर आयोजित किया गया था।

Next Post

सायरन की गूंज…बंकर की ओर दौड़े लोग, इजरायल पर यमन से दागी गई मिसाइल

Sat Aug 23 , 2025
इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि यमन से हौथी विद्रोहियों द्वारा मिसाइल दागे जाने के बाद तेल अवीव, यरुशलम और आसपास के कई इलाकों में सायरन बज उठे। इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यमन से इजरायल की ओर दागी गई एक मिसाइल के कारण तेल अवीव, यरुशलम […]

You May Like