इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि यमन से हौथी विद्रोहियों द्वारा मिसाइल दागे जाने के बाद तेल अवीव, यरुशलम और आसपास के कई इलाकों में सायरन बज उठे। इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यमन से इजरायल की ओर दागी गई एक मिसाइल के कारण तेल अवीव, यरुशलम और मध्य इजरायल के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बज उठे। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षा के लिए तुरंत बंकरों की ओर भागने लगे। इजरायल की सेना (IDF) के अनुसार, यह मिसाइल गिरने से पहले ही हवा में नष्ट हो गई थी।
IDF के अनुसार, इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल के मलबे को रोकने के लिए कई इंटरसेप्टर मिसाइलें लॉन्च कीं। मिसाइल के अवशेष मध्य इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में गिरें, लेकिन अब तक किसी भी तरह की क्षति या चोट की खबर नहीं है। घटना की जांच अभी जारी है।
