सूने घर में चोरों का धाबा, बर्तन,अनाज व जेवरात किये पार

चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम ओड़ांगी निवास संजू द्विवेदी के घर में गत दिवस के रात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चॉदी के जेवरात, बर्तन एवं अनाज पार कर दिये। घटना की सूचना संजू के छोटे भाई देव प्रकाश ने दिया है। यहां बताते चले कि संजू दुबे पत्नी के हत्या के आरोप में जेल में हैं।

जानकारी के अनुसार ओड़ांगी निवासी संजू द्विवेदी के सूने मकान में 3 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अन्दर घुस आलमारी तोड़ते हुये सोने-चॉदी, बर्तन व अनाज समेत अन्य सामान को पार कर गये। सुबह जब लोग उठे तो दरवाजा टूटा देख हैरान हो गये और कमरे के अन्दर का नजारा अलग दिख रहा था। सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना चितरंगी पुलिस को दी गई है। गौरतलब हो कि चितरंगी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की गस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Next Post

HC ने जज के खिलाफ दिए जांच के आदेश, तीन माह में मांगी रिपोर्ट

Fri Apr 4 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने मुआवजे के एक प्रकरण में त्रुटिपूर्ण आदेश देने वाले देवसर जिला सिंगरौली के चतुर्थ जिला जज दिनेश कुमार शर्मा के कार्य की जांच करने के निर्देश जिला जज (निरीक्षण) को दिये हैं। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिला जज […]

You May Like