
सिंगरौली। जिले के गनियारी स्थित अंबेडकर चौक प्लाजा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
