मुस्कान प्लाजा सोसाइटी बवाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचा  

जबलपुर। विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा में श्वान पर कार चढ़ाने के आरोप और सोसाइटी में कथित विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और सोसाइटी समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंचकर एडिशनल एसपी अंजना तिवारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों का आरोप है कि श्वान पर कार चढ़ाने की घटना के बाद से सोसाइटी में विवाद की स्थिति बनी हुई है, वहीं श्वानों और गायों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस दौरान भरत सोनी पर दो शादियां करने के आरोप भी लगाए गए। रहवासियों का दावा है कि उनकी पहली पत्नी हिंदू और दूसरी पत्नी मुस्लिम हैं। इस संबंध में फोटोग्राफ और वीडियो भी सामने आए हैं इसके अलावा सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे चोरी करने, सोसाइटी के पुरुषों को महिलाओं के जरिए छेडख़ानी के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए है।

मुस्कान प्लाजा सोसाइटी के अध्यक्ष आकाश मिश्रा पिता राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में बी ब्लॉक के रहवासी भरत सोनी ने एक श्वान पर बेरहमी से दो बार गाड़ी चढ़ा दी थी । जब सोसाइटी के नागरिकों ने इसका विरोध किया, तो वे खुद को बचाने के लिए विवाद पर उतारू हो गया था । डॉग पर गाड़ी चढ़ाने की यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। खुद को कानूनी शिकंजे से बचाने के लिए भरत सोनी ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे ही चोरी कर लिए

सोसाइटी के अध्यक्ष आकाश मिश्रा, राकेश तिवारी और अधिवक्ता राजेश साहू द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि भरत सोनी अपनी दो महिला मित्रों के जरिए सोसाइटी के पुरुषों पर छेडख़ानी के फर्जी केस दर्ज कराने की लगातार धमकियां दे रहा हैं, सोसाइटी के लोग परेशान है । शिकायतकर्ताओं ने पुलिस बताया कि डायल 112 का लगातार गलत इस्तेमाल किया जा रहा है । छोटी-छोटी बातों पर झूठी शिकायतें कर पुलिस को मौके पर बुलाया जाता है ताकि रहवासियों पर मानसिक दबाव बनाया जा सके और उन्हें प्रताडि़त किया जा सके।सोसाइटी के रहवासियों ने सामूहिक रूप से एसपी से गुहार लगाई है कि परिसर का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है और महिलाएं व पुरुष खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। एएसपी अंजना तिवारी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस के अनुसार, विजय नगर थाने में पशु क्रूरता के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और रहवासियों द्वारा सौंपी गई शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

आशुतोष गौतम ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएँ) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

Fri Oct 23 , 2026
श्री आशुतोष गौतम ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए), भारत सरकार के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनबीसीसी(इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) का पदभार ग्रहण किया है।  उन्हें राजमार्गों, बंदरगाहों, अंतर्देशीय जल परिवहन, लॉजिस्टिक्स एवं शहरी विकास सहित अवसंरचना के विभिन्न क्षेत्रों में 34 वर्षों से अधिक का […]

You May Like