पटेल ब्रिज पर जारी अवैध पार्किंग लोगों की जान के लिए खतरा

इंदौर: शहर के व्यस्ततम पटेल ब्रिज पर वर्षों से जारी अवैध चार पहिया पार्किंग अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है. लगातार हो रहे हादसों के बावजूद नगर निगम और यातायात विभाग की निष्कि्रयता सवालों के घेरे में है. इससे नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है.शहर के महत्वपूर्ण मार्ग पटेल ब्रिज पर अवैध रूप से संचालित चार पहिया वाहन पार्किंग अब गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है. इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार नवभारत द्वारा समाचार प्रकाशित कर संबंधित अधिकारियों को आगाह किया गया था कि ब्रिज पर खड़े वाहनों से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
करीब एक-दो माह पूर्व ग्वालटोली की ओर स्थित ब्रिज के हिस्से में एक अनियंत्रित कार ने पैदल राहगीर एवं ठेला चालक को टक्कर मार दी थी. इस घटना के बाद भी प्रशासन नहीं चेता. हाल ही में दो दिन पूर्व सियागंज की ओर स्थित हिस्से में नगर निगम का तेज रफ्तार पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर अवैध रूप से खड़े वाहनों को कुचलता हुआ फुटपाथ और रेलिंग तक तोड़ गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. यदि टैंकर पुल से नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. आश्चर्यजनक बात यह है कि घटना के बाद भी ब्रिज पर अवैध पार्किंग दोबारा शुरू हो चुकी है, जबकि जिम्मेदार विभाग अब भी मौन बने हुए हैं.

यह बोले नागरिक…

आखिर क्यों रेलिंग टूटने जैसी घटना के बाद भी पार्किंग दोबारा शुरू हो गई. यह अधिकारियों की लापरवाही दर्शाता है. नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.
– मिथलेश प्रजापति

रोजाना पटेल ब्रिज से गुजरते हैं अवैध पार्किंग के कारण रास्ता संकरा हो जाता है1 बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता समझ से परे है.
– फिरोज खान

हाल की दुर्घटना ने साबित कर दिया कि ब्रिज पर अवैध पार्किंग जानलेवा हो सकती है. किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
– कपिल कुमार

Next Post

तिघरा डैम हादसा: एक मेडिकल छात्र का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Sun Jun 14 , 2026
ग्वालियर:तिघरा जलाशय में डूबे गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में से गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि आयुष श्रीवास्तव की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी कलेक्टर […]

You May Like