करीब एक लाख लेबनानी बच्चों के नये शैक्षणिक सत्र से वंचित होने का खतरा , यूनिसेफ ने दी चेतावनी

बेरुत, 03 जुलाई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक बयान में कहा है कि यदि युद्ध में क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सितंबर तक मरम्मत नहीं की गयी तो लेबनान के लगभग एक लाख बच्चों के नये शैक्षणिक सत्र से वंचित होने का खतरा है। यह चेतावनी यूनिसेफ और लेबनान के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय के देशव्यापी सर्वेक्षण के बाद आयी है, जिसमें पश्चिम एशिया के हालिया संघर्ष के कारण देश के शिक्षा क्षेत्र में व्यापक नुकसान की बात सामने आयी है। इस मूल्यांकन में विद्यालयों और व्यावसायिक केंद्रों सहित 340 प्रभावित शैक्षणिक संस्थानों की पहचान की गयी है।

इनमें से 17 पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और कई अन्य को सुरक्षित रूप से दोबारा खोलने से पहले बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है। यूनिसेफ ने आगाह किया कि लंबे समय तक विद्यालय से दूर रहने के कारण बाल श्रम और कम उम्र में शादी जैसे जोखिम बढ़ सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि वह क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्वास और पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और साथ ही अतिरिक्त धन की मांग भी कर रही है।

.....

Next Post

एनएच-39 पर फिर पलटा बल्कर, एक सप्ताह में पांचवीं दुर्घटना

Fri Jul 3 , 2026
सिंगरौली/देवसर। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे देवसर क्षेत्र के सजहर-खाखन पुल पर तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए […]

You May Like