मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकी सरकार और आतंकवादियों के चटाई धूल: यादव

भोपाल, 31 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकी सरकार और आतंकवादियों को धूल चटाई। पूरा देश आपका अभिनंदन कर रहा है। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया, उन्हें सबक सिखाया है।
डॉ यादव आज यहां जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरा पर पधारे हैं। हमारे लिए आज का दिन अद्वितीय है। लोकमाता अहिल्या महारानी का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ। उन्होंने एक आदर्श बहू और आदर्श पत्नी रहते हुए शासन चलाया। देवी अहिल्या ने घर के धन और शासन के धन का अंतर बताया। उनके कार्यकाल को देखा जाए तो आज अहिल्या माता के सुशासन के आधार पर ही पूरा शासन तंत्र चल रहा है।
डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में विगत 500 साल के काल पर नजर डालें तो गोंडवाना की रानी अवंतीबाई ने तीन बार अकबर को धूल चटाई थी। इसी प्रकार रानी दु्र्गावती ने भी मुगलों के सामने कभी भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। ग्वालियर की राजमाता सिंधिया ने भी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इंदौर की सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर प्रदेश का मान बढ़ाया। आज राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। अहिल्या देवी की 300वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर, संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और भोपाल महापौर मालती राय उपस्थित थी।
कार्यक्रम में इंदौर से केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू तथा प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, दतिया से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू तथा प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना, सतना से केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल तथा प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल वर्चुअली शामिल हुए।

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

Sat May 31 , 2025
उज्जैन।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री स्मृति ईरानी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन संजय पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा द्वारा सुश्री ईरानी का स्वागत व सम्मान किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like