मां बनने के बाद कटरीना का पहला क्रिसमस

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल और परिवार के साथ पहला क्रिसमस मनाया और तस्वीर शेयर की। फैंस ने खुशी जताई लेकिन बेटे की झलक न दिखाने पर नाराजगी जाहिर की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के लिए इस साल का क्रिसमस बेहद खास रहा, क्योंकि नवंबर में अपने बेटे के स्वागत के बाद यह उनका नई मां के रूप में पहला क्रिसमस था। इस खास सेलिब्रेशन की झलक देते हुए कैटरीना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और बताया कि यह परिवार के लिए ‘बहुत ही खुशनुमा क्रिसमस’ रहा।

कैटरीना कैफ ने अपने मुंबई स्थित घर से इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह पति विक्की कौशल, विक्की के भाई सनी कौशल और अपने भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ सजे हुए क्रिसमस ट्री के सामने नजर आ रही हैं। सभी ने लाल और सफेद रंग की सांता टोपी पहनी हुई है। कैटरीना ने चमकीले लाल रंग की ड्रेस पहनी है और वह मुस्कुराते हुए विक्की के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। विक्की शरारती अंदाज में चश्मे में पोज दे रहे हैं।

Next Post

राजगढ़ में सराफा बाजार में डकैती: डेढ़ घंटे तक दहशत, करोड़ों की चोरी, एक घायल

Fri Dec 26 , 2025
राजगढ़। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शहर के मुख्य और पुराने सराफा बाजार में करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने सुनियोजित डकैती को अंजाम दिया. हथियारों से लैस बदमाश डेढ़ घंटे तक बाजार में उत्पात मचाते रहे, दुकानों के ताले तोड़े, घरों में मौजूद लोगों को धमकाया और सोना-चांदी, आभूषण बनाने […]

You May Like