दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये शाम आज की’ पर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस प्रस्तुति के जरिए रेट्रो संगीत और पुराने दौर की यादों को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।

लासाकी मीडिया वर्क्स द्वारा प्रस्तुत और सृजा बरुआ नलावड़े के निर्देशन में बनी ‘द मशरूम्स’ के इस गीत की प्रस्तुति फिल्म के आधिकारिक सॉन्ग लॉन्च से पहले दर्शकों को इसकी संगीत की दुनिया की झलक भी देगी। बप्पी लहिरी को श्रद्धांजलि देने को लेकर अनुष्का ने कहा कि बप्पी दा का संगीत लोगों के दिलों में खास जगह रखता है और उनके गीत कई लोगों की यादों का हिस्सा हैं। उनके संगीत को अपनी प्रस्तुति के जरिए सम्मान देना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। अनुष्का ने कहा कि वह रेट्रो दौर की ऊर्जा, रंग और खूबसूरत भावना को मंच पर लाने की कोशिश करेंगी और उम्मीद है कि दर्शक भी उनके साथ इस संगीत का आनंद लेंगे।

.....

Next Post

"ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद": करुणा पांडे

Fri Sep 4 , 2026
मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। धारावाहिक के आगामी ट्रैक […]

You May Like