आठ नदियों के नाम पर होंगे अयोध्या प्रीमियर लीग की टीमों के नाम

लखनऊ 08 नवंबर (वार्ता) अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) आयोजन समिति एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान को अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) का उपाध्यक्ष घोषित किया है।

इस लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं, प्रत्येक टीम में लगभग 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस लीग़ का पहला मैच 9 नवंबर को अयोध्या के बीआर अंबेडकर मैदान में आयोजित किया जाएगा।

चौहान ने अयोध्या प्रीमियर लीग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित बी आर आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली इस लीग में सभी मैच 20 ओवर के होंगे। लीग़ की सभी आठ टीमों के नाम उत्तर प्रदेश की आठ भिन्न भिन्न नदियों के नाम पर लखनऊ की टीम का नाम गोमती थंडर, गंगा वॉरियर्स, हिडेन टाइटंस, मनोरमा मार्बल्स, सरयू स्मेशर्स, यमुना सुपर किंग्स, चंबल चार्जर्स, बेतवा ब्लास्टर्स हैं।

अयोध्या प्रीमियर लीग के निदेशक बलदेव श्रीवास्तव ने बताया कि यह लीग डी डी स्पोर्ट्स, प्रसार भारती पर लाइव दिखाई जाएगी, सभी मैच दिन के होंगे। लगभग 250 खिलाड़ी इस लोग में प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेता को ग्यारह लाख रुपए की धनराशि एवं ट्रॉफी मिलेगी जबकि उपविजेता को साढ़े पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

 

Next Post

रवींद्र भवन में गूंजे सुरीले तराने, स्वर शाला के लाइव कार्यक्रम में झूमे संगीत प्रेमी

Sat Nov 8 , 2025
भोपाल।चल अकेला चल, पुकारता चला हूं मैं, इस भरी ये दुनिया में, सागर किनारे ये दिल पुकारे जैसे सुरीले संगीत से शनिवार की शाम गुलजार हो उठी। यह मौका था रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में अनुराग स्वर शाला ने सुगम संगीत के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में […]

You May Like