खैरथल अनाज मंडी में लूट के आरोपी गिरफ्तार

अलवर, (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले में खैरथल अनाज मंडी में दिनदहाड़े हुई ढाई लाख रुपये की लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक उर्फ दीपू (आगरा, उत्तर प्रदेश) और प्रवाकर दास उर्फ प्रमोद (दिल्ली) शामिल हैं। दोनों आरोपी देश के कुख्यात अंतरराज्यीय लुटेरों की सूची में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सात जुलाई व्यापारी का मुनीम दाताराम गुर्जर बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर अनाज मंडी स्थित दुकान लौट रहा था। तभी मोटर साइकिल पर आये इन दोनों आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे ढाई लाख रुपये लूट लिये।

 

Next Post

निहाल सरीन ने ईस्पोर्ट्स विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई किया

Tue Jul 29 , 2025
रियाद, (वार्ता) ईस्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट की वैश्विक दिग्गज कंपनी एस 8यूएल ईस्पोर्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने शतरंज लास्ट चांस क्वालिफायर (एलसीक्यू) में शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर ईस्पोर्ट्स विश्व कप (ईडब्ल्यूसी) 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। निहाल एलसीक्यू के माध्यम […]

You May Like