कुरई – NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कुरई, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है।

स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Next Post

बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ने वाला पटवारी निलंबित, रिश्वतखोरी के भी लगे गंभीर आरोप; कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

Wed Sep 9 , 2026
सीधी। ग्राम माटा में पानी से भरे गड्ढे को पार करने के लिए पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर बैठ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कलेक्टर विकास मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर […]

You May Like