
जबलपुर। चंचलाबाई कॉलेज के पास लीज पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवंटित भूमि पर अस्पताल बनाए जाने की शिकायत मिलते ही ईओडब्ल्यू जबलपुर सक्रिय हुई और नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बिल्डिंग पर दबिश दी। मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी, दस्तावेजों को खंगालने के साथ नपाई भी कराई जा रही है इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि शैक्षणिक गतिविधियों के लिए लीज पर दी गई जमीन को अस्पताल में तब्दील करने में कौन-कौन शामिल है। इसके अलावा बिंदुओं पर जांच चल रही है।
