बाइक-कार की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत

उज्जैन। गरोठ मार्ग पर मंगलवार को कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। चालक कार छोडक़र मौके से भाग निकला था। पुलिस ने मर्ग कामय कर मृतकों के पोस्टमार्टम कराये हैं। राघवी थाना पुलिस ने बताया कि भैरवगढ़ क्षेत्र गणेशनगर में रहने वाले बसंत पिता नानूराम 55 और अशोक पिता भागीरथ बाइक पर सवार होकर ग्राम जगोटी स्थित खेत पर गये थे, जहां से वापस लौट समय गरोठ मार्ग टोल टैक्स के समीप तेजगति से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना काफी भीषण थी, दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। टोल एम्बुलेंस दोनों को चरक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम कक्ष भेजे। दुर्घटना की जानकारी लगने पर राघवी पुलिस उज्जैन पहुंची और अस्पताल पुलिस चौकी के माध्यम से दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे। बताया जा रहा है कि चालक कार छोडक़र भाग निकला था। नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। गरोठ मार्ग पर पिछले कुछ समय से लगातार दुर्घटना होना सामने आ रही है। गरोठ मार्ग नया बनाया जा रहा है जो अभी आधा अधूरा चालू हुआ है।

Next Post

मूकबधिर बच्चों को कलेक्टर ने स्कूल बैग भेंट कर बढ़ाया उत्साह

Tue Aug 5 , 2025
झाबुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल लौटे मूकबधिर बच्चों से मिलने कलेक्टर नेहा मीना जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पहुंचीं। बच्चों को स्कूल बैग और मिठाई भेंट कर उन्होंने उनका स्वागत किया व साथ भोजन भी किया। कलेक्टर ने बच्चों से सांकेतिक भाषा में संवाद किया और स्वास्थ्य की जानकारी […]

You May Like