पीएम मित्र पार्क योजना में निवेशकों के अनुसार होगा विकास

इंदौर: आज एमपीआईडीसी ने पीएम मित्र पार्क योजना निवेशकों के साथ बैठक की. बैठक में निवेशकों को इकाइयों की स्थापना में किस तरह की सुविधाओं की जरूरत है, उसके अनुसार योजना का विकास करने की सहमति दी गई.पीएम मित्र पार्क में 1326 एकड़ जमीन में से 1130 एकड़ जमीन 38 इकाईयों की स्थापना के लिए निवेशकों कोआवंटित की जा चुकी है. उक्त 1130 एकड़ जमीन पर 21,500 करोड़ रुपए का निवेश एवं लगभग 55 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बैठक में प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध संचालक चन्द्रमौली शुक्ला वी.सी. द्वारा एवं संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति के साथ ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में पी.एम. मित्र पार्क के 35 इकाईयों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

जून 2027 तक का लक्ष्य
बैठक में प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सामान्यतः लगने वाले समय के उलट एमपीआईडीसी इस पार्क का विकास जून 2027 तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही दिसम्बर 2027 तक इकाईयों को निर्माण पूर्ण कर उत्पादन प्रारंभ करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है.

सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा करेंगे मदद
बैठक में चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा कि इकाईयों को साईट पर कार्य करने एवं अन्य किसी भी प्रकार की आवश्यकता को सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा एमपीआईडीसी मदद करेगा. बैठक में डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि इकाईयों को सस्टेनेबेलिटी एवं नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग एवं क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने का आग्रह किया. डॉ. खाडे ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा.

पांच पैकेज में किया विभाजित
बैठक में हिमांशु प्रजापति ने कहा कि 2063 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले पीएम मित्र पार्क में अधोसंरचना विकास को पाँच पैकेज में विभाजित किया गया है. साथ ही पार्क के कोर इन्फ्रास्ट्रख्र जैसे कि सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज लाईन आदि के लिए 773 करोड़ की निविदा जारी कर एजेंसी द्वारा मौके पर कार्य किया जा रहा है. शेष सुविधाएं जैसे कि कॉमन इंफ्लूएंट ट्रीटमेन्ट प्लान्ट, रेसीडेंशल कॉम्पलेक्स, कॉमन स्टीम बॉयलर, प्लग एण्ड प्लै शेड, स्कूल, आई.टी.आई., अस्पताल, अनुशांगिक गतिविधि के टेण्डर लगाने से पहले इकाईयों से उनकी आवश्यकताएँ पूछी जाएगी, ताकि अधोसंरचना का अधिकतम उपयोग हो सके. साथ ही सोशल इन्फ्रास्ट्रख्र, टेस्टिंग एवं सर्टिफिकेशन फेसिलिटी, रिसर्च एण्ड डेव्हलपमेन्ट फेसिलिटी, स्कील्ड मेन पॉवर की आवश्यकता एवं उनके प्रशिक्षण, वेस्ट मैनेजमेन्ट लॉजिस्टिक हब एवं एनसिलेरी इकाईयों के विकास के संबंध में भी निवेशकों से चर्चा की गई.

Next Post

नई परिवहन नीति पर रार: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बस हड़ताल का ऐलान

Wed Feb 25 , 2026
सीहोर। मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा के शुरू होने से पहले ही इसका विरोध तेज हो गया है. परिवहन की नई नीति से नाराज जिले व प्रदेश के बस संचालक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं. पिछले दिनों सागर में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स ने एकत्रित होकर चेतावनी दी है […]

You May Like