ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से जूझ रहे हैं। जिसके कारण वो कोमा में चले गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं 2003 विश्व विजेता टीम के सदस्य डेमियन मार्टिन गंभीर रूप से बीमार है। वो बीमारी के कारण कोमा के चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से जूझ रहे हैं। 54 साल के मार्टिन बॉक्सिंग डे पर बीमार पड़ गए थे। मार्टिन अभी इंड्यूस्ड कोमा में हैं।

डेमियन मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी बीमारी की पुष्टि की है। मार्टिन की स्थिति चिंताजनक है और उनके साथ खिलाड़ी उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। गिलक्रिस्ट ने न्यूज कॉर्प से कहा कि उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है। अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।पूर्व बल्लेबाज डैरेन लेहमैन ने एक्स पर लिखा, डेमियन मार्टिन के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं। मजबूत और फाइटिंग लेजेंड बने रहो। परिवार को प्यार।

Next Post

Anupama Spoiler: शादी के मंडप से किडनैप होगी राही

Thu Jan 1 , 2026
अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब शादी के मंडप से राही का किडनैप हो जाएगा। ईशानी की गिरफ्तारी और राही के गायब होने से शाह परिवार में हड़कंप मच जाएगा। स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर […]

You May Like