
नरसिंहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को करेली और तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम रीछा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। हितानंद ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की निष्ठा व सक्रियता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
