
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बींझा के जंगल में सत्येंद्र उईके 19 वर्षीय निवासी घुंसौर की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चेन्नई से नागपुर लौटते समय आरोपी पकड़े गए।
आरोपी सचिन यादव (18) निवासी कुडो बुधवारा थाना घंसौर जिला सिवनी, ददुआ उर्फ बृजलाल (20) निवासी कुडो बुधवारा घंसौर सिवनी, आशीष उर्फ बिहारी (19) निवासी कुडो बुधवारा घंसौर सिवनी, शिवदीन उड़के (23) निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना घंसौर सिवनी को पकड़ा गया।
मुख्य आरोपी सचिन यादव से पूछताछ में खुलासा हुआ कि सतेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के भाई आशीष उर्फ बिहारी ने अपने साथियों ददुआ, शिवदीन और हेमराज के साथ मिलकर सतेंद्र की हत्या की योजना बनाई। 15 अगस्त को सतेंद्र को जंगल में बुलाया गया, जहां पहले उसका गला घोंटा गया, फिर धारदार कड़े से गला रेतकर और बड़े पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को कलकुही घाटी में छुपा दिया गया था।
