हस्तिनापुर के वीर में भीष्म पितामह के किरदार में नजर आयेंगे मनीष वाधवा

मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता मनीष वाधवा सोनी सब के आगमाी शो हस्तिनापुर के वीर में भीष्म पितामह के किरदार में नजर आयेंगे। सोनी सब नया शो हस्तिनापुर के वीर लेकर आ रहा है। इस शो में अभिनेता मनीष वाधवा भीष्म पितामह का प्रतिष्ठित किरदार निभा रहे हैं। मनीष वाधवा ने कहा, “भीष्म पितामह सिर्फ एक किरदार नहीं हैं, वे एक भावना और ज़िम्मेदारी हैं। मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित किया उनके भीतर के संघर्ष ने ,एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपने कर्तव्य के लिए सब कुछ त्याग दिया, लेकिन कहीं न कहीं उन फैसलों का बोझ उठाता है जो पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं।

एक अभिनेता के तौर पर मैं हमेशा ऐसे किरदारों की ओर खिंचता हूँ जिनमें परतें हों, और भीष्म बेहद परतदार हैं मजबूत, सिद्धांतों पर अडिग, लेकिन भीतर ही भीतर बोझिल। मैंने पहले भी शक्तिशाली ऐतिहासिक और पौराणिक किरदार निभाए हैं, और मुझे पता है कि ऐसे किरदारों के साथ ज़िम्मेदारी आती है। लेकिन यह किरदार मेरे लिए खास है क्योंकि इसमें भावनात्मक गहराई की मांग है।” हस्तिनापुर के वीर के साथ दर्शक महाभारत को एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे।जहाँ महाकाव्य युद्धों से आगे बढ़कर भावनात्मक फैसलों, रिश्तों और आंतरिक संघर्षों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने इन दिग्गज किरदारों को आकार दिया।

.....

Next Post

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!

Mon Apr 27 , 2026
मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करने जा रहे हैं। सुधांशु सारिया ने कहा, “लगभग तीन साल पहले, फोर लाइन ने नए टैलेंट को ढूंढने और डेवलप करने की सोच-समझकर कोशिश शुरू की, जिन्हें मैं उस तरह की गाइडेंस और […]

You May Like