विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फांसी

उज्जैन/महिदपुर। शनिवार सुबह महिदपुर रोड के गांव सिंगदेवला में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद फांसी लगाकर मर गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक पति-पत्नी का पोस्टमार्टम कराया गया है।

महिदपुर रोड पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम सिंगदेवला में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही मामला हत्या और आत्महत्या में बदल चुका था। पुलिस के अनुसार पत्नी श्यामूबाई की लाश घर में पड़ी थी। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि पति शंभूसिंह राजपूत हमला कर घर से भागा है। श्यामूबाई की मौत होने पर शव शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पति की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि उसने घर के पीछे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। पुलिस घटना स्थल पहुंची। शंभूसिंह का शव फंदे से नीचे उतारा गया। मामले में हत्या के साथ आत्महत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। बताया जा रहा है कि शंभूसिंह और उसकी पत्नी श्यामूबाई के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका की जाती थी। आठ दिन से दोनों दो बच्चों के साथ श्यामूबाई के मायके राघवी गए हुए थे। जहां से तीन दिन पहले ही वापस अपने गांव लौटे थे। सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ और पति शंभूसिंह ने डंडे से हमला कर पत्नी श्यामूबाई की हत्या कर दी। घटना के समय दोनों बच्चे घर में मौजूद थे। लेकिन वह मां को नहीं बचा पाए। पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज किए हैं।

Next Post

महलगांव मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव आज से

Sat Feb 22 , 2025
ग्वालियर। महाशिवरात्रि पर महलगांव स्थित करौली मैया प्रागंण में कपिलदास महाराज के सानिध्य में शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान शिव के विवाह की समस्त रस्में निभाई जाएंगी। सभी आयोजन हर दिन शाम 7 बजे से आरंभ होंगे। पहले दिन 23 फरवरी को मेंहदी की […]

You May Like

मनोरंजन