हिनोतिया आलम PM आवास में जल संकट: 4 घंटे तक चला प्रदर्शन, आश्वासन के बाद शुरू हुई सप्लाई

भोपाल: नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन पर पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर धरना दिया गया. यह प्रदर्शन कोलार रोड पर स्थित हिनोतिया आलम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी बिल्डिंग के रहवासियों ने दिया. प्रदर्शनकारियों के साथ वहां पर पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना भी धरने पर बैठ गए. वहां पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हमारे यहां पर पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है. जबकि हम पैसे भी दे रहे हैं. यहां पर रखरखाव का कार्य गजानंद सिक्योरिटी फोर्स कंपनी को दे रखा है.

उसके द्वारा पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है. वहीं गजानंद उसके बाद वहां पर हाऊस फॉर आल के इंजीनियर आर के गोयल और गजानंद सिक्योरिटी फोर्स के कर्मचारी मौके पर धरना स्थन पर पहुंच गए. कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि हमको यहां के रहवासी मेंटीनेंस का पूरा भुगतान नहीं कर रहे हैं जितना आता है उससे बिजली का भुगतान ही हो पाता है. इन्हीं चर्चाओं के बीच यह धरना प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चलता रहा.

इसके बाद नगर निगम के इंजीनियर आर के गोयल, कंपनी के कर्मचारी और प्रदर्शनकर्ताओं से चर्चा हुई उसके बाद सभी को पानी की सप्लाई शुरू करने का बोल दिया गया गजानंद सिक्योरिटी फोर्स देखता है वहां का पूरा कार्य प्रदर्शन के दौरान सामने आया कि लगभग तीन साल पहले इस कालोनी के रखरखाव का कार्य कंपनी को ठेके पर दे दिया गया था. जो वहां पर पानी,बिजली, सीवेज, सुरक्षा और साफ सफाई का कार्य करवाती थी. लेकिन वहां के रहवासियों ने पानी का पैसा जमा करना बंद कर दिया जो अभी तक 40 लाख रुपए हो चुका है. जिससे कंपनी को कर्मचारियों का भुगतान करने में समस्या आ रही थी. इसलिए वहां के कर्मचारी ने पानी की सप्लाई रोक दी थी.
अप्रेल माह से रहवासी समिति देखेगी यह कार्य
बताया जाता है कि एक अप्रैल से मेंटेनेंस का कार्य हिनोतिया आलम के प्रधानमंत्री आवास में रहवासी समिति को दे दिया जाएगा. आगे से पूरे नगर निगम को पैसे जमा करवाने की जवाबदारी समिति की होगी. इस बात पर सहमति बनी उसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया.
इनका कहना है
हिनोतिया आलम की प्रधानमंत्री आवास वाले मकानों में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है, हम तीन साल से रह रहे हैं.
शिवानी पाल, रहवासी, हिनोतिया आलम कोलार
इनको पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है. वहां पर 576 प्रधानमंत्री आवास के मकान है. इन पर पानी का 40 लाख रुपए का बिल बकाया है इस वजह से कंपनी ने पानी की सप्लाई रोक दी थी. अब सब समस्या हल हो गई है.
आर के गोयल, इंजीनियर हाउस फॉर आल, नगर निगम

Next Post

रामनवमी पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, श्रीराम के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत

Fri Mar 27 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में भगवान श्रीराम के जीवन को संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर आधारित बताया।सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के […]

You May Like