फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी

सतना: शहर के सेमरिया चौक स्थित शहर के मुख्य फ्लाईओवर पर रविवार रात एक काली स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट किए गए। कार के पीछे चल रहे कार सवार लोगों के दोस्तों ने इसका वीडियो बनाया सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया। मामले को संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस ने वाहन को पकड़कर चालानी कार्रवाई कर दी।

सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें एक स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में वाहन को लहराते और सड़क पर खतरनाक तरीके से घुमाते हुए दिख रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई। इतना ही नहीं बल्कि स्टंट के दौरान स्कॉर्पियो एक बाइक सवार पुलिसकर्मी से टकराते-टकराते बची। अचानक सामने आए वाहन से पुलिसकर्मी ने किसी तरह अपनी बाइक संभाली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों के दोस्तों ने इस घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जांच करने पर चार पहिया वाहनों से स्टंट के कई अन्य वीडियो भी सामने आए।
युवकों ने माफी मांगी
घटना को संज्ञान में लेते हुए फ्लाईओवर पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालक को यातायात पुलिस ने वाहन सहित पकड़ लिया। यातायात थाने में लाये जाने पर पुलिस के सामने स्टंट बाजो ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही। इसी कड़ी में जिसमें ब्लैक स्कॉर्पियो चालक के साथ साथ क्रेटा कार चालक और रील बनाने वाला युवकों में आयुष बागरी, ध्रुव सिंह, अर्नव शुक्ला ने गलती स्वीकार की। मामले चलानी कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।

Next Post

रांची में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से पूछा- चुप क्यों हैं?

Tue Aug 11 , 2026
भोपाल: रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ झारखंड में बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया और कांग्रेस इस मामले पर […]

You May Like